10 दिसंबर 2013 - 20:30
सऊदी फ़ौजी प्रतिनिधिमण्डल इस्राईल के ख़ुफ़िया दौरे पर।

सऊदी अरब के एक उच्च स्तरीय फ़ौजी प्रतिनिधिमण्डल नें इस्राईल का दौरा किया है। आले सऊद के अधिकारियों नें ज़ायोनी सरकार के साथ ग्रुप 5+1 और ईरान के बीच होने वाले समझौते के बारे में बातचीत करने के लिये अधिकृत फ़िलिस्तीन का दौरा किया है।

सऊदी अरब के एक उच्च स्तरीय फ़ौजी प्रतिनिधिमण्डल नें इस्राईल का दौरा किया है। आले सऊद के अधिकारियों नें ज़ायोनी सरकार के साथ ग्रुप 5+1 और ईरान के बीच होने वाले समझौते के बारे में बातचीत करने के लिये अधिकृत फ़िलिस्तीन का दौरा किया है।रेडियो इस्राईल और फ़िलिस्तीन के अख़बार अल मिनार की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के उप रक्षा मंत्री सुल्तान बिन सुल्तान और दो उच्च फ़ौजी पदाधिकारियों नें इस ख़ुफ़िया दौरे में ज़ायोनी सरकार से बातचीत की है। इसी बीच सीरिया के मामलों के जानकार फ़ाएज़ अज़ालदीन नें रेडियो तेहरान से बातचीत में कहा है कि ईरान की कूटिनीतिक सफलताओं से घबरा कर आले सऊद नें जो ख़ादिमुल हरमैन होने की दावेदार भी है, ज़ायोनी सरकार से हाथ मिलाया है और ईरान के ख़िलाफ़ नया मोर्चा बना रहा है।